रेणुका जी में बड़ा हादसा: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 9 की मौत(Video)

Sunday, Nov 25, 2018 - 10:55 PM (IST)

नाहन (सतीश/रोबिन): जिला सिरमौर में एक बार फिर बड़ा बस हादसा पेश आया है। इसमें 9 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। श्री रेणुका जी से नाहन की ओर जा रही एक निजी बस जलाल पुल पर रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 48 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस ओवरलोड थी और ओवर स्पीड में भी थी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में जुट गए। हादसे में 4 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं जबकि 5 लोगों की मौत मैडीकल कालेज नाहन में हुई।


घायलों को मैडीकल कालेज नाहन लाया गया, जहां से देर शाम तक गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया है। एकाएक अस्पताल में काफी संख्या में पहुंचे घायलों से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद मैडीकल कालेज नाहन में चिकित्सकों का दल मौके पर पहुंचा और घायलों का इलाज शुरू हुआ। देर रात तक मैडीकल कालेज नाहन परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही। मैडीकल कालेज नाहन में विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, डी.सी. सिरमौर ललित जैन, एस.पी. सिरमौर रोहित मालपानी, एस.एम.ओ. मैडीकल कालेज नाहन के.के. पराशर, ए.डी.सी. सिरमौर आदित्य नेगी, ए.एस.पी. सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर, डी.एस.पी. बबीता राणा व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित पुलिस बल व मैडीकल कालेज का स्टाफ मौजूद रहा।

मृतकों की सूची

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्या देवी निवासी जैतक, उसका बेटा सत्यराज व बहू भागवंती, अभय चौहान व वीरेंद्र सहित कुल 9 लोगों की मौत हो गई जिनमें से 4 लोगों की शाम तक पहचान नहीं हो पाई।

ये हुए घायल

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मंजू निवासी हरिपुरखोल, अभय निवासी काटल, आशा देवी निवासी कैलाश, लीला देवी निवासी पंजाहल, ओम प्रकाश, तारा देवी निवासी कलोह, सुशील, सीमा, गोविंद, वंशिका, पशिता, गौरव बंसल, कंवर, सुशील बंसल, अकांक्षा, बृजेश, नागेंद्र, नीलम, वसीम अहमद, शिव सिंह, जितेंद्र, महेश कुमार, दीपू, देवेंद्र, छविराज, सेवा राम, वीरेंद्र, आदित्य, शुभम, अजय, निक्की बंसल, तरुण कुमार, संगीता, नीलम, कृष्णा देवी, कर्ण शर्मा, ओम प्रकाश, रविंद्र, करुणा बंसल, अंशु, कमल, कमलेश, साक्षी, हेम दत्त, परीक्षा, निखिल ठाकुर, बीना देवी, दीपा, लीला व हिमा ठाकुर घायल हो गए।

Ekta