Watch Video: राहुल ने ली कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ, सुक्खू बोले पार्टी में आएगा नया जोश

Saturday, Dec 16, 2017 - 01:02 PM (IST)

शिमला: राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बधाई दी है। सुक्खू ने पंजाब केसरी के साथ बातचीत में कहा कि राहुल को ताज मिलने के बाद निश्चित तौर पर पार्टी में नया जोश आएगा। उन्होंने कहा कि राहुल में सेवा का भाव है। कांग्रेस में वो पहले महासचिव और फिर उपाध्यक्ष पद पर करीब 12 साल रहे, जिसके बाद चुनकर अध्यक्ष के पद तक पहुंचे। उन्होंने राजनीतिक अनुभव हासिल करने के बाद कुर्सी संभाली है। जाहिर है इससे कांग्रेस पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी, युवा सोच और जोश का पदार्पण होगा। 

 

राहुल को मिला सर्टिफिकेट
राहुल गांधी 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के 49वें अध्यक्ष बन गए हैं। 47 साल के राहुल को पद मिलने पर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभालने के लिए राहुल गांधी को सर्टिफिकेट मिल गया, जिसके बाद उन्होंने अध्यक्ष पद की शपथ ली। अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर नेम प्लेट भी बदल गई।