आउटसोर्स कर्मियों ने किया बिजली बोर्ड का विरोध, स्थाई नीति बनाने की मांग

Friday, Mar 26, 2021 - 09:17 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में उतर गया है संघ ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई पॉलिसी बनाने की मांग की है। इसको लेकर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में  आउटसोर्स कर्मचारियों व  हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन का संयुक्त सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़ी मांगों पर चर्चा की गई । सम्मेलन के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने के खिलाफ कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की गई। मीडिया से बात करते हुए हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी पिछले करीब 15 - 20 सालों से बिजली बोर्ड में काम कर रहे हैं बावजूद इसके आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए अभी तक कोई पॉलिसी नहीं बनाई गई है और अब इनको बिजली बोर्ड से हटाने के फरमान जारी किए गए है।

 

News Editor

Dishant Kumar