18 बीघा भूमि पर डेढ़ लाख अफीम के पौधे बरामद, पुलिस ने मौके पर किया नष्ट

Friday, May 07, 2021 - 09:29 PM (IST)

जिला कुल्लू के विभिन्न जगह पर कुल्लू पुलिस की टीम ने 18 बीघा भूमि पर डेढ़ लाख अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया है। वहीं पांच मामले भी दर्ज किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम सैंज के भिठू कण्डा पहाड़ी पर पंहुची। वहां पुलिस ने देखा कि खेतो में अफीम उगाई हुई है और मकान के साथ निचले व साईड में लगती जमीन करीब 17 खेतों में अफीम की खेती की गई है।

News Editor

Dishant Kumar