नगर निगम की मेहरबानी, शहर में नहीं पार्किंग व्यवस्था धरों में गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हुए लोग
punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 08:58 PM (IST)
सोलन में पार्किंग की समस्या एक विकराल रूप ले चुकी है | लेकिन नगर निगम सोलन में ना के बराबर पार्किंग है | किसी भी पार्किंग में 50 से ज़्यादा गाड़ियां नहीं लग पाती | जिसके चलते ज़्यादा तर सोलन की पार्किंग भरी रहती है | शहर वासियों और यहाँ आने वाले पर्यटकों को मजबूरन वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ जाते है और उनका भारी भरकम चालान हो जाता है | जिसके चलते लोगों को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है | यहाँ नगर निगम पार्किंग पिछले कई वर्षों से बना रही है और कई नई पार्किंग बनाने के वायदे भी शहर वासियों को किए गए है | लेकिन यह सब कछुए की चाल से चल रहा है | वहीँ दूसरी और शहर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है | शहर वासियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि अतिथि देवोभवा कहने से काम नहीं चलने वाला उन्हें सुविधाएं देना भी नगर निगम का दायित्व है | उन्होंने कहा कि जब भी वह अपने घर से वाहन लेकर आते है तो उन्हें यही डर सताता है कि उनका चालान हो जाएगा | या तो वह अपने वाहन निकालते ही नहीं है अगर निकालते हैं तो पार्किंग न मिलने पर उनका चालान निश्चित है | सोलन में हर तीसरे व्यक्ति के पास आज कल वाहन है और उनमें से हर चौथे व्यक्ति का चालान हर माह होता है | जिसके चलते शहर वासी नगर निगम के कार्य से असंतुष्ट नजर आ रहे है,..