Watch Pics: अरे वाह, दाड़ी के बाल से बना डाली इतनी खूबसूरत Paintings

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2016 - 02:28 PM (IST)

धर्मशाला: मन में अगर कुछ करने की चाह हो तो कुछ भी किया जा सकता है, ऐसे ही अपने बुलंद हौसले के दम पर हिमाचल के धर्मशाला के मुकेश थापा ने दाड़ी के एक बाल से पेंटिंग करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। एक बाल से पेंटिंग करने वाले हिमाचल के धर्मशाला के मुकेश थापा को इस पेंटिंग को तैयार करने में एक साल लग गया। खास बात तो यह है कि बाल से पेंटिंग करने वाले मुकेश थापा विश्व के पहले इंसान हैं जिन्होंने इस तरह का काम किया है।


जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक दाढ़ी के बाल को एक लकड़ी के आगे फंसा कर पेंटिंग करने वाले मुकेश थापा का नाम विश्व की नौ एंजेसियों के पास दर्ज है। इतना ही नहीं एशिया बुक ऑफ रिकार्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवा चुके मुकेश थापा ने बताया कि वे अभी कई इंटरनैशनल पेंटिंग कंपीटिशन में भाग ले रहे हैं और अपने देश नाम रोशन कर रहे हैं।


एक साल में तैयार होती है पेंटिंग
मुकेश थापा ने बताया कि वे पिछले 24 सालों से पेंटिंग करते आ रहे हैं। बाल से पेंटिंग तैयार करने का काम बेहद परिश्रम से भरा हुआ है। कैनवस पर तेलीय रंगों से बनाई जाने वाली इस पेंटिग को मुकेश ने अपनी दाढ़ी के एक बाल से बनाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News