निजी होटल में संदिग्ध अवस्था में मृत मिला प्रेमी जोड़ा, सुसाइड नोट बरामद

Thursday, Aug 19, 2021 - 09:38 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के पंजोआ क्षेत्र से भागे एक प्रेमी जोड़े ने धर्मशाला के काला पुल स्थित एक निजी होटल में जहर निगलकर आत्महत्या कर ली. दोनों ने बुधवार रात को जहर निगल लिया था और गुरुवार सुबह होटल स्टाफ को इसकी सूचना मिली. जिसके बाद होटल द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय पुरुष राजीव नादौन के नजदीक केंद्रीय विद्यालय में टीचर बताया जा रहा हैं। जबकि महिला काजल की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई गई है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में ले लिए हैं। मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

 

News Editor

Dishant Kumar