त्रिदेव सम्मेलन में बोले गडकरी- कांग्रेस को विसर्जित करने का काम कर रहे राहुल (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2017 - 10:24 AM (IST)

कुल्लू (मनमिंदर): कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सियासत गरमा दी है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने त्रिदेव सम्मलेन में परिवार वाद पर भी जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद गांधी जी ने कांग्रेस 'विसर्जित' करने की बात कही थी। लेकिन उनकी बात न तो नेहरू जी ने मानी, न इंदिरा जी ने, न राजीव जी ने। मानी तो सिर्फ राहुल गांधी ने। वह कांग्रेस को विसर्जित करने का काम कर रहे हैं। 

PunjabKesari
PunjabKesari

विधानसभा में कमल के बटन दबाने से कांग्रेस को करंट लगेगा
उन्होंने कहा कि जो अपना नहीं है उनको अपना बनाओ, विधानसभा में कमल के बटन दबाने से कांग्रेस को करंट लगेगा। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय हिमाचल को एक भी हाइवे नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 लाख करोड़ रुपए के विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि 2 सालों में हिमाचल के NH निर्माण का काम पूरा होगा और 924 किलोमीटर सड़कों को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि कुल्लू-मनाली डबललेन 213 करोड़ से बनेगा। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना के तहत करोड़ो देशवासियों को लाभ मिल रहा है। 
PunjabKesari
PunjabKesari

हिमाचल के इस पुराने जेनरेटर को बदलने की जरूर  
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जबकि देश में कुछ पार्टियां व्यक्ति विशेष की पार्टी बन चुकी है। कुछ पार्टियों में यह परंपरा चल रही है कि प्रधानमंत्री के पेट से प्रधानमंत्री पैदा हो रहा है, सांसद के पेट स सांसद पैदा हो रहा है और विधायक के पेट के विधायक पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ पार्टियों में परिवारवाद पूरी तरह से हावी है, लेकिन भाजपा एक आम आदमी की पार्टी है। भाजपा में एक छोटा सा कार्यकर्ता भी किसी भी पद तक पहुंच सकता है। मैंने भी बूथ पर काम कर राजनीति शुरू की है। गड़करी ने कहा कि देश की सरकार तेजी से कार्य कर रही है, जबकि राज्य सरकार धीमी गति से चल रही है। अब हिमाचल के इस पुराने जेनरेटर को बदलने की जरूर है। 

PunjabKesari

हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है। हिमाचल प्रदेश को मैं एक लाख करोड़ का काम दूंगा। खास बात यह है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के पहुंचने से पहले ही भुंतर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं राम स्वरूप शर्मा और महेश्वर सिंह ने नाटी डाली। इस मौके पर केंद्रीय भूतल एंव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ,प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, नेता विपक्ष प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, वीरेन्द्र कश्यप, राम स्वरूप शर्मा , प्रदेशाध्यक्ष सत्तपाल सिंह सत्ती आदि मौजूद रहे। 

PunjabKesari
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News