PICS: White Christmas से सैलानियों का पैसा वसूल, बर्फ से NH-5 जाम

Sunday, Dec 25, 2016 - 12:34 PM (IST)

शिमला (विकास शर्मा): शिमला में व्हाइट क्रिसमस का तोहफा मिलने से सैलानियों के चेहरे पर खुशी छा गई है। कुदरत की इस मेहरबानी पर राज्य के बाहर से आए पर्यटक मस्ती करने के लिए निकल पड़े हैं। शिमला के रिज मैदान पर हल्की बर्फबारी के बाद सैलानी खुशी में झूमते दिखे। शिमला के अलावा कुफरी में करीब 2 इंच तक हुई बर्फबारी हुई है। पश्चिम बंगाल से आए राजेश घोष ने बताया कि क्रिसमस पर पड़ी बर्फ ने उनका पैसा वसूल कर दिया है। आज शिमला में व्हाइट क्रिसमस देखने के बाद उनके दिल की तमन्मा पूरी हो गई है। पहले शिमला से वापिस कोलकता जाने का कार्यक्रम था लेकिन अब वो दो-तीन दिन और यहीं पर रुकेंगे। 


NH 5 हुआ जाम
बर्फबारी से जहां पर्यटक खुश हैं वहीं मुसीबत भी बढ़ गई है। बर्फबारी के चलते NH 5 पर गाडियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। सड़क में फिसलन के कारण जाम लग रहा है। गाड़ियां धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है जिसके वजह से सड़क पर लंबा जाम लग रहा है। कुफरी में जाम के हालात पैदा हो गए हैं। सैंकड़ों वाहन जाम में फंसे हैं। चीनी बंगला-चायल सड़क पर ज्यादा बर्फबारी से गाड़ियां रुक-रुक कर चल रही हैं।