PICS: कसौली पहुंचे राहुल गांधी, हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुआ 'दादी' का अंतिम संस्कार

Wednesday, Apr 26, 2017 - 04:43 PM (IST)

कसौली (अमित डोभाल): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दादी शोभा नेहरू पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। राहुल ने बुधवार को सोलन के कसौली में पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 


बताया जाता है कि राहुल की दादी का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के साथ कसौली परवाणू मार्ग पर मशोबरा श्मशानघाट में किया गया। इस मौके पर वीरभद्र सिंह ने शोभा नेहरू के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


शोभा नेहरू का हुआ अंतिम संस्कार
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के भतीजे बीके नेहरू की पत्नी शोभा नेहरू का मंगलवार को निधन हो गया था। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे अंतिम सांस ली थी। वह 109 साल की थी। शोभा नेहरू का असली मगदोलना फ्रीडमैन था, जिसे अब शोभा पंडित के नाम से जाना जाता था। वह कई संस्थाओं से जुड़ी रही थी। 1980 के दशक में शोभा नेहरू अपने पति बीके नेहरू के साथ कसौली आई। बीके नेहरू का 92 वर्ष की आयु में 31 अक्टूबर 2001 को कसौली में निधन हुआ था। वह नेहरू गांधी परिवार के के बेहद करीबी रहीं। उन्हें भारत की सबसे उम्रदराज यहूदी महिला भी कहा जाता था। कसौली स्थित इस फेयर व्यू बंगले को उनके स्वर्गीय पति ने 1987 में खरीदा था। राहुल अपनी दादी को मिलने के लिए अक्सर यहां आते रहते थे। वहीं, मई 2016 में भी राहुल गांधी इनसे मिलने पंहुचे थे।