बॉलीवुड Queen का यह सपना अब नहीं होगा पूरा, जानिए क्यों?

Thursday, Oct 27, 2016 - 04:42 PM (IST)

शिमला (विकास शर्मा): फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत को अब हिमाचल प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर नहीं बनाया जाएगा। पर्यटन निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कंगना को ब्रैंड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव वापस ले लिया। बताया जा रहा है कि मनकोटिया, कंगना राणावत से नहीं बल्कि प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों से नाराज हैं। अफसरों की सुस्त रफ्तार से नाराज होकर मनकोटिया ने कंगना को ड्रॉप करने का फैसला किया है। 


मीडिया से बात करते हुए बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि मुझे कंगना का ब्रांड एंबेसडर न बन पाने पर दुख है। अफसरोंं ने पिछले डेढ़ साल से मामले को लटका कर रखा था। मैंने पूरी कोशिश की लेकिन अधिकारियों का रवैया नाराश करने वाला है। इसलिए कंगना को ब्रांड अंबेसडर बनाने का आइडिया छोड़ दिया गया है। हालांकि खुद कंगना ने हिमाचल प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनने की इच्छा जाहिर की थी और इसके लिए हामी भी भर दी थी। 


सरकार को उम्मीद थी कि कंगना के ब्रांड एंबेसडर बनने से हिमाचल प्रदेश को फायदा होता। पर्यटकों की तादाद बढ़ती और टूरिज्म का राजस्व भी बढ़ता। अब पर्यटन निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा है कि कंगना को ब्रांड अंबेसडर बनाने का चैप्टर क्लोज कर दिया गया है।