कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर को मिला अर्जुन Award, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Friday, Aug 30, 2019 - 04:22 PM (IST)

सोलन: नालागढ़ से संबंध रखने वाले भारतीय कबड्डी टीम के महारथी अजय ठाकुर को अर्जुन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें दिया। इसके साथ ही उन्हें 5 लाख रुपए की राशि, महान धनुर्धर अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र मिला। जिसके बाद उन्होंने कहा कि यह अवार्ड उन्हें उनके परिजनों, गुरुजनों, प्रदेशवासियों, प्रशसंकों व कबड्डी प्रेमियों के प्यार व आशीर्वाद की बदौलत मिला है। उन्होंने कहा कि कबड्डी के खेल सेने उन्हें जिदंगी में बहुत मिला है। उन्होंने कहा कि अब मेरा प्रयास यही रहेगा की जितने वर्ष भी कबड्डी खेलूं देश का मान बढ़ाता रहूं।

उन्होंने बातचीत में गांव में अकादमी खोल कर कबड्डी की पौध तैयार करने के अपने लक्ष्य पर भी जल्द काम शुरू करने की बात कही है. समारोह में अजय ठाकुर की पत्नी संदीप सहित परिवार के अन्य लोग भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। कबड्डी के महारथी हिमाचली सपूत अजय ठाकुर को वर्ष 2019 का अर्जुन अवार्ड खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल करने पर प्रदान किया गया है।

kirti