पति की मौत को हो गए 7 साल, मदद के लिए संस्था ने बढ़ाए हाथ, 4 बेटियों में 3 बेटियां है दिव्यांग

punjabkesari.in Monday, Apr 19, 2021 - 08:18 PM (IST)

जिला कुल्लू में अनेकों ऐसे गांव है जहां पर कई दीन दुःखी परिवार है और महिलाओं को भी पति की मृत्यु होने पर दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक महिला का नाम है कौशल्या देवी। कौशल्या देवी लगघाटी के कालंग गांव की रहने वाली है और कौशल्या देवी के पति की सात साल पहले मृत्यु हो चुकी है। कौशल्या देवी की चार बेटियाँ है जिसमें तीन  दिव्यांग हैं ।कौशल्या देवी गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का बड़ी मुश्किल से पालन पोषण कर रही है।दीन दुखियों की सेवा में हरपल तैयार रहने वाली कारसेवा संस्था के बारे में कौशल्या देवी को जानकारी मिली और संस्था को फ़ोन जे माध्यम से अपना दुखड़ा सुनाया। संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कालंग जाकर कौशल्या देवी का हाल चाल जाना और कौशल्या देवी ने रो रो कर अपना दुखद सुनाया जिससे मनदीप सिंह भी भावुक हो गए।  वही कारसेवा संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि विधवा कौशल्या देवी की हरसंभव मदद की जाएगी । वही विधवा कौशल्या देवी ने बताया कि संस्था द्वारा उन्हे मदद का भरोसा दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Rana

Recommended News

Related News