चंबा में दर्दनाक हादसा, अग्निकांड में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 29, 2021 - 06:10 PM (IST)

जिला चंबा के चुराह उपमंडल के सुइला गांव में दर्दनाक अग्निकांड में चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई, इनमें दो बच्‍चे व पति-पत्‍नी शामिल हैं। बताया जा रहा है आग लगने से साथ लगती पशुशाला में बंधे नौ मवेशी भी झुलकर मर गए। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। रात करीब 11 बजे यह अग्निकांड हुआ है, इस दौरान क्षेत्र में बारिश हो रही थी। जब तक आसपास के लोगों को आग की भनक लगी तब बहुत देर हो चुकी थी। चारों लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी। सुइला गांव में हुए दर्दनाक अग्निकांड में चार लोगों की झुलसकर मौत होने के बाद जहां मुख्यमंत्री ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया वही इस मामले में अधिकारी हादसे के कारणों की छानबीन कर रहे हैं। ताकी आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सकेसुइला गांव में हुए दर्दनाक अग्निकांड में चार लोगों की झुलसकर मौत होने के बाद जहां मुख्यमंत्री ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया वही इस मामले में अधिकारी हादसे के कारणों की छानबीन कर रहे हैं। ताकी आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Dishant Kumar

Recommended News

Related News