अब दिल्ली की जंग: चुनावी तारीखों का हुआ ऐलान, मचेगा घमासान

Monday, Jan 06, 2020 - 05:18 PM (IST)

शिमला/दिल्ली: दिल्ली प्रदेश विधानसभा के चुनाव का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में में चुनावी तारीखों का ऐलान किया। दिल्ली में एक ही चरण में 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होगी। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 को खत्म हो रहा है। चुनाव में एक ख़ास बात जो देश में पहली बार  हुई है वह यह है कि वोटरों को पोलिंग बूथ पर आने के लिए पिक अप-ड्रॉप मिलेगा।

इसकी जानकारी वेबसाइट पर डाल दी जाएगी और एक नंबर भी जारी किया जाएगा। 2015 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सबका धुंआ निकाल दिया था।कांग्रेस बिना कोई सीट लिए धड़ाम हुई थी तो बीजेपी ने जैसे तैसे तीन सीटें जीतकर इज्जत बचाई थी। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव हमेशा ही दिलचस्प होता है। यहां से निकले जनादेश का संदेश पूरे देश में जाता है। दिल्ली में करीब डेढ़ करोड़ वोटर हैं जो राज्य सरकार की किस्मत का फैसला करेंगे।

एक नजर आंकड़ों पर

कुल सीटें - 70
58 सामान्य- 12 SC सीटें
कुल पोलिंग बूथ- 13750
स्थानों पर वोटिंग होगी - 2689
चुनाव के लिए जरूरी कर्मचारी - 90 हजार
कुल वोटर - 1 करोड़ 46,लाख 92 हजार 136
पुरुष वोटर - 80 लाख 55 हजार 686
महिला वोटर- 66 लाख 35 हजार 635
थर्ड जेंडर - 815
NRI वोटर - 489
सर्विस वोटर्स - 11 हजार 556
कुल पोलिंग बूथ -13 हजार 750

दिल्ली की चुनावी मीम्स के मुताबिक मुकाबला मफलर (केजरीवाल)और दाढ़ी (मोदी-शाह) के बीच है जिसे  गमछे वाला(मनोज तिवारी ) आगे बढ़ा रहा है और हाथ अभी खाली है।  

 

kirti