दिवाली मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर
punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2016 - 05:39 PM (IST)

हमीरपुर: दिवाली मनाकर वापस लौटने वाले यात्रियों को अब टिकट नहीं मिल पाएगी। दरअसल निगम की सभी बसें 2 नवंबर तक भरी हुई चल रही हैं। यात्री चाहकर भी निगम की बसों में सीटें बुक नहीं करवा पा रहे हैं, उन्हें अब निगम द्वारा चलाई जाने वाली स्पेशल बसों का इंतजार करना होगा।
जानकारी के मुताबिक स्पेशल बसों की बुकिंग बस अड्डा काऊंटर पर ही की जाएगी। हमीरपुर डिपो की 31 अक्तूबर, पहली, 2 व 6 नवंबर की सभी बसों की बुकिंग एंडवास चल रही है। निगम की ऑडनेरी से लेकर वोल्वो तक की सभी बसें भी भरी चल रही हैं। यात्रियों के बस अड्डे में सीट को लेकर फोन की घंटियां बज रही हैं। यात्री भी सीट कंफर्म न होने से परेशान हो गए हैं। स्पेशल बसों की टिकट भी ऑनलाइन नहीं हो पाएगी। वहीं, एच.आर.टी.सी. दिवाली पर्व से खूब चांदी कूट कमा रहा है।
सूत्रों की मानें तो एच.आर.टी.सी. ने 27 से 29 अक्तूबर तक प्रदेश व बाहरी राज्यों में 18 स्पेशल बसों के जरिए यात्रियों को बस अड्डा हमीरपुर पहुंचाया। यात्री भी स्पेशल बसों की सेवा से काफी खुश नजर आए। कोई भी यात्री दिवाली पर्व मनाने से वंचित न रहे, इसके लिए निगम की बसें दनादन करके प्रदेश व बाहरी राज्यों के बस अड्डों पर सवारियां लाने के लिए दौड़ रही थीं।