पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती, कांग्रेस ने दी श्रधांजलि

Friday, Aug 20, 2021 - 09:28 PM (IST)

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती पर कुल्लू में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। तो वहीं कुल्लू अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन की व्यवस्था भी की। कुल्लू सदर के विधायक ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश के विकास में उनके द्वारा दिए गए योगदान को भी याद किया। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कुल्लू अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।  

वही देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जिला कुल्लू में भी प्रशासन के द्वारा सद्भावना दिवस मनाया गया। डीसी कुल्लू के कार्यालय के प्रांगण में सभी कर्मचारियों को डीसी कुल्लू ने आपसी सद्भावना की शपथ भी दिलाई। 

News Editor

Dishant Kumar