विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, जनता से संवाद और सरकार पर किया कटाक्ष

Thursday, Aug 19, 2021 - 09:27 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे कांग्रेस ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है इसी के चलते आज कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और विधायिका आशा कुमारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों के साथ संवाद करना शुरू कर दिया है बता दे कि डलहौजी  विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आशा कुमारी जा रही है और लोगों से मिल रही है साथ ही पार्टी के साथ भी लोगों को जोड़ा जा रहा है

हालांकि आशा कुमारी ने इस दौरान सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश में सिर्फ विकास धर्मपुर और सराज  में हो रहा है बाकी हिमाचल प्रदेश का विकास नाम मात्र है आशा कुमारी ने बताया है कि 2022 में हिमाचल प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी,

 

News Editor

Dishant Kumar