कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज का कांग्रेस पर तंज, बोले- कांग्रेस राज में हुआ भ्रष्टाचार, कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक
punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 09:21 PM (IST)
हमीरपुर के सर्किट हाउस में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी चार्जशीट की बात कर रही है। कांग्रेस पार्टी स्वयं भ्रष्टाचार से संलिप्त रही है। भ्रष्टाचार और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे के पूर्व शब्द हैं उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी इतनी भ्रष्ट हो चुकी थी कि उन्हें देश की जनता ने पार्लियमेंट में अपोजिशन की पार्टी भी मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी हो गई है की पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नहीं मिल पा रहा है कांग्रेस पार्टी नेता वहीन और मुद्दा है वहीन पार्टी बनकर रह गई है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने गिरेबान में झांक कर देखें उसके बाद भ्रष्टाचार की चार्ज शीट पेश करें।