चन्द्रा घाटी में ग्लेशियर टूटने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, प्रशासन अलर्ट

Saturday, Mar 20, 2021 - 07:56 PM (IST)

जिला लाहौल स्पीति में आसमान के साफ होने के बाद अब पहाड़ से ग्लेशियर गिरने का खतरा बनने लगा है। पहले बर्फबारी के चलते लाहौल घाटी में मुश्किलें काफी बढ़ी हुई है। अब पहाड़ों से गिरने वाले ग्लेशियर भी लोगों के लिए दिक्कतें पैदा कर रहे हैं। शनिवार को भी लाहौल उपमंडल के चंद्रा घाटी में गोंधला गांव के सामने की पहाड़ी पर ग्लेशियर गिरा। हालांकि इस दुर्घटना में कोई भी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन मौसम खुलने के बाद अब पहाड़ों से ग्लेशियर गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया गया। जिसके चलते प्रशासन ने भी लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। ताकि किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा जा सके। डीसी लाहौल स्पीति पंकज राय ने बताया कि मौसम में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है और पहाड़ों से ग्लेशियर गिरने का भी क्रम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग एहतियात के अनुसार ही सफर करे।

News Editor

Dishant Kumar