भाजपा का सेवा ही संगठन अभियान, संक्रमित मरीजों की मदद करेंगे पार्टी कार्यकर्ता

Tuesday, Apr 27, 2021 - 08:39 PM (IST)

देश भर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए अब भाजपा भी जमीनी स्तर पर काम करेगी। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करेंगे। जिला कुल्लू में भाजपा के द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम को शुरू कर दिया गया है।  इस कार्यक्रम के तहत जिला कुल्लू के चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा मंडल द्वारा बैठकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से लोग भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकेंगे और वह कोरोना से संबंधित किसी भी मामले को लेकर कार्यकर्ताओं से मदद ले सकेंगे।

जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने बताया कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत जिला के चारों मंडलों को यह दायित्व सौंपा गया है। वही कोरोना से संक्रमित मरीजों की घर जाकर भी मदद की जाएगी। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति को वेक्सिनेशन के बारे में जानकारी ना मिल रही हो तो उन्हें भी वेक्सिनेशन केंद्र पर ले जाकर उनकी मदद की जाएगी।

News Editor

Dishant Kumar