BJP सांसद अनुराग ठाकुर की फोटो से छेड़छाड़ करने पर केस दर्ज(Video)

Thursday, Jan 10, 2019 - 04:25 PM (IST)

ऊना (अमित): हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने पर ऊना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ऊना निवासी एक युवक पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार ऊना निवासी मदन पूरी ने आरोप लगाया कि वार्ड नं 9 के एक युवक ने अनुराग ठाकुर की फोटो के साथ छेड़छाड़ की है। उसने उनकी फोटो में चौकीदार चोर लिखा है।


इस फोटो को उसने सोशल मीडिय पर वायरल किया है। जिसका भाजपा ने विरोध जताया है। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि असली फोटो में अनुराग ने जो हुड पहना है उसमें ‘नमो अगैन’ लिखा हुआ है। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर की टिव्टर पर एक ओर फोटो वायरल हुई है। जिसमें ‘नो नमो अगेन‘ लिखा हुआ है।  

Ekta