माफिया डॉन कहे जाने पर वीरभद्र को अनुराग का जवाब

Saturday, Oct 29, 2016 - 12:35 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): मुख्यमंत्री ने बी.सी.सी.आई. अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को माफिया डॉन कहा तो उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह बुजुर्ग नेता हैं और उन्हें ऐसा बयान देने से पहले सोचना चाहिए। अनुराग ने कहा कि हमारे संस्कारों ने सिखाया है कि बुजुर्गों का सम्मान किया जाना चाहिए। यह बात उन्होंने बिलासपुर के नैनादेवी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही। 


इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने जहां पर ही पाकिस्तान को भी चेताया और कहा कि अब भारत और पाकिस्तान की तुलना बंद कर दी जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान गर्दिश में है जबकि भारत आसमान की ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि अब वह भारत और पाकिस्तान की तुलना बंद कर दें। पाकिस्तान एक फेल देश है जहां पर आंतकवाद ने पांव पसार रखे हैं। 


अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल पर भी जमकर बयानबाजी की और कहा कि केंद्र में मोदी, तो यूपी में भी मोदी यही उनका नारा है। उन्होंने कहा कि बड़ी काशी का सांसद उत्तर प्रदेश में भी भ्रष्टाचार मुक्त और विकास युक्त शासन देगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज मायावती अकेली पड़ गई है  कई सदस्य उसका साथ छोड़ गए जबकि सपा में भी चल रहा गृह युद्ध भी किसी से छुपा नहीं हैं। वह परिवार बाद की लड़ाई में लगे हैं जबकि प्रदेश पिछड़ रहा हैं। कांग्रेस पार्टी हताश और निराश है और मात्र एक ही विकल्प आज लोगों के पास है।