सेब के दाम घटने से किसानों में रोष, संयुक्त किसान मंच का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 08:43 PM (IST)

सेब व अन्य उत्पादों के घटते दामों को लेकर संयुक्त किसान सभा ने सरकार के खिलाफ रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। यह रैली रथ मैदान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक गई और यहां पर किसान नेताओं ने जनता को संबोधित किया।PunjabKesari

फ्लोउत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि जब सरकार ने सारे अधिकार अडानी-अंबानी को बेचे हैं तब से किसानों के सेब व अन्य उत्पादों के दाम घट गए हैं। जो सेब 70 रुपए किलो बिकता था वह अब आठ से 10 रुपए तक खरीदा जा रहा है।PunjabKesari

उन्होंने कहा कि दवाइयों व खादों पर सब्सिडी खत्म कर दी और लेबर खर्चा भी बढ़ा है। जिस कारण से लागत मूल्य बढ़ा लेकिन मार्किट में सेब पानी के भाव बिकने के कारण किसानों व बागबानों की कमर तोड़ दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Dishant Kumar

Recommended News

Related News