Watch Video: देवभूमि में गरजे शाह, मलाई खाने वालों की मोदी ने तोड़ी कमर

Monday, Dec 12, 2016 - 10:38 AM (IST)

सोलन (नरेश पाल): आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन सोलन में शुरू हो गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस सम्मेलन के लिए सोलन पहुंच गए हैं। ठोडो मैदान पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने शाह का भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती मौजूद हैं।


चंबाघाट में उतरा हेलिकॉप्टर
अमित शाह चंडीगढ़ से हेलिकॉप्टर के जरिए सोलन के लिए रवाना हुए। उनका हेलिकॉप्टर चंबाघाट में बसाल हैलिपेड पर उतरा। जिसके बाद वह बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ ठोडो मैदान पहुंच गए। अमित शाह यहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 


6000 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल
त्रिदेव सम्मेलन में शिमला संसदीय क्षेत्र के 18 विधानसभा क्षेत्रों के करीब 6000 बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बूथ लेवल एजेंट शामिल हुए हैं। सम्मलेन के बाद भाजपा अध्यक्ष कोर ग्रुप और प्रदेश भाजपा के दिग्गजों से इनपुट और फीडबैक लिया जाएगा।


चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत
त्रिदेव सम्मेलन के बहाने अमित शाह नोटबंदी के बाद वोटरों की नब्ज भी टटोलने की कोशिश कर रहे हैं। शाह का यह दौरा प्रदेश भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में इस सम्मेलन को एक तरह से विस चुनावों के प्रचार अभियान की शुरूआत के तौर पर देखा जा रहा है।


सम्मेलन में शाह के बोल
1. कांग्रेस मुक्त भारत करना है तो हिमाचल से भी कांग्रेस को उखाड़ के फैकना होगा।
2. एक बात सही है कांग्रेस समानता में मानती है। इन्होंने भ्रष्टाचार करने में इतनी समानता रखी की कोई जगह नहीं छोड़ी।
3. भाजपा एक अकेली ऐसी पार्टी है जिसका प्राणतत्व है संगठन और बूथ की कमेटी।
4.मोदी सरकार पर एक भी आरोप नहीं है।
5.मलाई खाने वालों पर मोदी सरकार ने प्रहार किया।
6. कालेधन के कलंक को मोदी सरकार ने साफ किया।
7. भाजपा सरकार बनाएगी गरीबों के लिए जनकल्याण योजना।
8. मोदी सरकार के आने से देश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा।
9. मोदी सरकार ने तोड़ी आतंकवाद की कमर।
10. राहुल, सोनिया और मनमोहन सिंह पर बोला हमला।
11. आकाश से पाताल तक कांग्रेस सरकार ने घोटाले किए।
12.सरहद पर गोली का जवाब गोली से दिया जाता है।
13.अमित शाह ने वीरभद्र पर साधा निशाना।
14. नोटबंदी बहुत बड़ा परिवर्तन है।
15. भ्रष्टाचार रहित शासन बहुत बड़ा परिवर्तन है।
16. 12 लाख करोड़ रुपए के किए घोटाले।
17. राहुल गांधी पूछते है क्या परिवर्तन हुआ? ये सर्जिकल स्ट्राइक बहुत बड़ा परिवर्तन है।