YouTube पर छाने वाली हिमाचल की इस बेटी ने ठुकराए फिल्म ऑफर, जानिए क्यों?

Sunday, Feb 28, 2016 - 10:18 AM (IST)

मंडी: हिमाचल की बेटी और पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह संगीत के लिए बॉलीवुड फिल्मों के कई ऑफर ठुकरा चुकी हैं। आपको बता दें कि संगीत के जुनून से ही शिवरंजनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं। शिवरंजनी सिंह ने बॉलीवुड फिल्मों में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनका गाया गाना यू-ट्यूब पर छा गया है। हाल ही में बॉलीवुड फिल्म क्या कूल हैं हम-3 का ओह ब्वाय गाने को 5 दिन में 17 लाख लोग सुन और डाउनलोड कर चुके हैं। 


बताया जा रहा है कि शिवरंजनी मंडी के भगवाहन मोहल्ला से संबंध रखती हैं। शिवरंजनी को बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय के लिए कई ऑफर मिल चुके हैं। लेकिन संगीत की राह पकड़े हुए शिवरंजनी ने सभी ऑफरों को मना कर दिया और संगीत पर ही फोकस करने की ठानी है। फिलहाल शिवरंजनी सिंह बॉलीवुड फिल्मों के लिए कई गानों की रिकॉडिंग कर रही हैं।


वह बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों के साथ देश व विदेश में लाइव परफॉरमेंस देकर नाम चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर पैतृक शहर में शिवरंजनी की लाइव परफॉरमेंस के लिए उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं। उनके पिता शक्ति सिंह ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में शिवरंजनी की प्रस्तुति को लेकर वह खुश हैं।