PICS: सलमान खान ने पूरा किया वादा, मंडी में लगा Being Human का पहला कैंप

punjabkesari.in Sunday, Sep 18, 2016 - 03:47 PM (IST)

मंडी (नीरज शर्मा): बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मंडी वासियों से किया हुआ अपना वायदा पूरा कर लिया है। सलमान खान की सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन मंडी में अपना पहला कैंप लगा रही है।


जानकारी के मुताबिक दो दिवसीय फ्री आई चैकअप कैंप का शुभारंभ रविवार को सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने किया। अर्पिता के साथ उनके पति आयुष शर्मा, पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा, सुनीता शर्मा आश्रय शर्मा और राधिका शर्मा सहित परिवार के तमात सदस्य मौजूद रहे। कैंप में पहले दिन करीब 300 लोगों ने इसका लाभ उठाया।


मुंबई से आए नेत्र रोग विशेषज्ञों ने लोगों को अपनी सेवाएं दी। दिन भर लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच के साथ ही उन्हें फ्री दवाईयां भी बांटी गई। जिन लोगों के ऑपरेशन होने हैं उनके ऑपरेशन जोनल अस्पताल मंडी में किए जाएंगे। कैंप के दौरान पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम और राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा ने भी अपनी आंखों की जांच करवाई। इस मौके पर अनिल शर्मा ने कैंप लगाने के लिए सलमान खान का आभार जताया।


उन्होंने कहा कि सलमान खान ने किया हुआ वादा पूरा किया है और लोगों को उनके घर द्वार पर निःशुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने बताया कि उनके भाई की सामाजिक संस्था बीइंग ह्यूमन पूरे देश में इस प्रकार के कैंप लगाती रहती है ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ दिया जा सके। वहीं इसी महीने की 26 और 27 तारीख को मंडी में ही स्त्री रोगों से संबंधित एक अन्य कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें भी मुंबई से आए विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने सभी महिलाओं से इस कैंप का लाभ उठाने का आग्रह किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News