मंडी में हादसे, 9 घायल

Wednesday, Aug 24, 2016 - 11:33 PM (IST)

मंडी: जिला के अंतर्गत आते अगल-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 9 लोगों के घायल होने का समाचार है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में बुधवार दोपहर बाद चंडीगढ़-मनाली एनएच-21 पर पंडोह के पास कैंची मोड़ पर एक निजी बस व कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार 3 पुरुष, एक महिला और बच्ची घायल हो गए, जिन्हें मंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पंडोह पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान पूर्ण चंद थाची, मीने राम, मीने राम पुत्र परमानंद, रीता देवी पत्नी मीने राम और मधु पुत्री मीने राम के रूप में हुई है। एसपी प्रेम ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
 
दूसरे ममाले में सुंदरनगर के रैस्ट हाऊस चौक पर ऑटो की टक्कर से महताब नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया। उसकी टांग पर गहरी चोट आई है, जिस पर उसे उपचार हेतु मंडी के जोनल अस्पताल रैफर किया गया है। डीएसपी संजीव भाटिया के अनुसार पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर ड्राइवर सुरेंद्र पाल को गिरफ्तार किया, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया है।
 
तीसरे मामले में नैशनल हाईवे-21 पर बुधवार तड़के मंडी की ओर से बिलासपुर जा रहा तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर लोनिवि के विश्राम गृह के समीप पार्किंग में खड़ी कार से जा टकराया। इस हादसे में थाना बरमाना के  अंतर्गत आने वाले जीयुरा का निवासी सुरेंद्र पाल घायल हो गया, जिसे नागरिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। सुंदरनगर थाना प्रभारी लोकेश नेगी ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया है। 
 
चौथे मामले में धर्मपुर क्षेत्र की बनाल पंचायत के रियूर गांव में एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के दौरान गाड़ी में सवार रमेश चंद (37) पुत्र शोभा राम निवासी बन कोटला जोङ्क्षगद्रनगर तथा भादरू राम (64) पुत्र भोंठू राम निवासी रियूर घायल हो गए। गाड़ी का चालक संजय कुमार पुत्र रियूर गांव के खड़ेला मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी खाई में जा गिरी। घायलों का सीएचसी धर्मपुर में इलाज चल रहा है।