बहन अर्पिता के जेठ के रिसेप्शन में आएंगे दबंग सलमान (Watch Pics)

Tuesday, Feb 09, 2016 - 03:15 PM (IST)

मंडी: लाडली बहन अर्पिता के जेठ आश्रय-राधिका की शादी के रिसेप्शन की तैयारियां शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान बहन के जेठ के रिसेप्शन में आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम के पोते आश्रय की शादी की रिसेप्शन गृह क्षेत्र कोटली में होगी। हालांकि, इसकी डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। 


डेट फाइनल होने के बाद रिसेप्शन का निमंत्रण दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर रिसेप्शन पार्टी में खान परिवार भी शरीक होगा। इसके लिए पूर्व मंत्री के परिवार की ओर से खान परिवार को भी न्योता भेजा जाएगा। हालांकि आश्रय के छोटे भाई आयुष-अर्पिता खान की रिसेप्शन मंडी में हुई थी। आश्रय-राधिका की शादी 7 दिसंबर 2015 को दिल्ली में हुई थी। आश्रय शर्मा पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा के बड़े पुत्र हैं। वे मंडी जिला कांग्रेस के महासचिव भी हैं। 


बताया जा रहा है कि पहले शादी की रिसेप्शन मंडी में करने का प्लान था, लेकिन अब प्लान बदला गया है। कार्यक्रम में मंडयाली धाम बनेगी। जबकि कुल्लू के लोकनृत्य दल भी पहाड़ी संस्कृति की छट्टा बिखेरेगा। आश्रय की पत्नी राधिका क्रिकेटर गौत्तम गंभीर की चचेरी बहन हैं। वह बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की बहन अर्पिता खान की जेठानी हैं। इस रिश्ते से खान परिवार के रिसेप्शन में शरीक होने के लिए संभावना अधिक है। इधर, मंडी जिला कांग्रेस के महासचिव आश्रय शर्मा ने बताया कि मंडी के बजाय कोटली में रिसेप्शन होगी।