महिला ने गलती से निगला जहर

Thursday, Dec 07, 2017 - 04:49 PM (IST)

चम्बा : एक महिला ने गलती से किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उसे मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा लाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाम के समय 27 वर्षीय गुड्डो देवी पत्नी भीखम गांव लुडियारा ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, उसके उपरांत उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। परिजनों ने जब गुड्डो की हालत को ज्यादा खराब होते देखा तो वे उसे मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा ले आए, जहां पर मौजूद चिकित्सक ने महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे भर्ती कर लिया।  अस्पताल प्रशासन द्वारा इसके बारे में पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला से पूछताछ कर उसका बयान दर्ज किया।