जयराम सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, IAS-HAS सहित 48 अधिकारियों का तबादला

Thursday, Jan 18, 2018 - 09:52 PM (IST)

शिमला: सत्ता में आई जयराम सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक  फेरबदल करते हुए 6 आई.ए.एस. व 5 सचिवालय सेवा अधिकारी व 37 एच.ए.एस. के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक सामाजिक कल्याण बोर्ड शिमला में आई.ए.एस. कैडर के सचिव रघुबीर सिंह वर्मा को विशेष सचिव (सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण) शिमला लगाया गया है। ए.डी.सी. कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डी.आर.डी.ए. चम्बा की कृतिका कुलहारी को ए.डी.सी. कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डी.आर.डी.ए. ऊना  लगाया गया है। ए.डी.सी. कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डी.आर.डी.ए. मंडी के राघव शर्मा को जोगिंद्रनगर के राजस्व प्रशिक्षण संस्थान का अतिरक्त कार्यभार सौंपा गया है।  ए.डी.सी. कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डी.आर.डी.ए. ऊना के हेमराज बैरवा को ए.डी.सी. कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डी.आर.डी.ए. चम्बा लगाया गया है। इसके अलावा एस.डी.एम. अम्ब  के लिए  ट्रांसफर किए गए आई.एस.एस. अपूर्व देवगन को एस.डी.एम. फतेहपुर का जिम्मा सौंपा गया है। इस तरह ठियोग के मुकेश रेपसवाल को एस.डी.एम. स्वारघाट, श्री नयना देवी तैनात किया गया है।

सचिवालय सेवा स्तर के 5 अधिकारी बदले
सरकार ने सचिवालय सेवा स्तर के 5 अधिकारियों को भी तबदील किया है। बदले गए अधिकारियों में पशु पालन विभाग, प्रशासनिक सुधार और सूचना प्रौद्योगिकी में उपसचिव के पद पर तैनात एच.पी.एस.एस. रणजीत सिंह को पशुपालन विभाग और राजस्व के उपसचिव के पद का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा युवा सेवाएं एवं खेल और राजस्व में उपसचिव का कार्यभार देख रहे नवनीत कपूर को युवा सेवाएं एंव खेल और शिक्षा विभाग के उपसचिव पद पर तैनाती दी गई है। वहीं शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के उपसचिव वेद प्रकाश को डिप्टी सैक्रेटरी होम का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा अंडर सैके्रटरी होम परमजीत सिंह को अंडर सैक्रेटरी श्रम एवं रोजगार और तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है जबकि अंडर सैके्रटरी श्रम एवं रोजगार जगदम्बा को प्रशासनिक सुधार और सूचना प्रौद्योगिकी के अंडर सैक्रेटरी का कार्यभार सौंपा गया है।

37 एच.ए.एस. भी हुए तबदील 
पद के इंतजार में चल रहे अश्विनी राज शाह को डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा का एडीशनल डायरैक्टर लगाया गया है। प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीच्यूशंस रैगुलैटरी कमीशन सचिव सुनीता कापटा को प्रशासनिक ट्रिब्यूनल शिमला का रजिस्ट्रार लगाया गया है। प्रशासनिक ट्रिब्यूनल शिमला के रजिस्ट्रार घनश्याम चंद को किन्नौर के पूह का एडीशनल डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। पंचायती राज शिमला के अतिरिक्त सचिव सुखदेव सिंह को धर्मशाला नगर निगम का ज्वाइंट कमीशनर लगाया गया है। डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा की अतरिक्त निदेशक डा. मधु चौधरी को चम्बा का टूरिजम डिपार्टमैंट आफिसर लगाया गया है। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की अतिरिक्त निदेशक प्रभा राजीव को एडीशनल डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट (लॉ एंड ऑर्डर) शिमला लगाया गया है। वीरेंद्र शर्मा को रूरल डिवैलपमैंट के साथ अर्बन डिवैलपमैंट के एडीशनल डायरैक्टर का जिम्मा सौंपा गया है। एस.डी.ओ. शिमला ग्रमीण भूपेंद्र कुमार को आर.टी.ओ. शिमला लगाया गया है। एस.डी.एम. शाहपुर शिव कृष्ण को डी.सी. कांगड़ा का सहायक कमीशनर लगाया गया है। शहरी विकास विभाग में संयुक्त निदेशक निशांत ठाकुर को डी.सी. शिमला का अस्सिटैंट कमीश्नर लगाया है। संयुक्त निदेशक ज्ञान सागर नेगी को ज्वाइंट सैके्रटरी  शहरी विकास विभाग लगाया है। एलीमैंट्री एजुकेशन डिपार्टमैंट के ज्वाइंट डायरैक्टर केवल राम सहजल को रेवन्यू डिपार्टमैंट में ज्वाइंट सैके्रटरी बनाया है। इनके पास रेवन्यू डिपार्टमैंट के चीफ सैटलमैंट कमीश्नर का अतिरिक्त कार्यभर रहेगा। एकता काप्टा के पास प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीच्यूशंस रैगुलेटरी कमीशन के एडीशनल सैके्रटरी का कार्यभार रहेगा। आर.टी.ओ. सोलन मोहन दत्त को एस.डी.एम. ठियोग लगाया है। कैलाश चंद को सामाजिक कल्याण बोर्ड के एडीशनल सैके्रटरी का कार्यभार दिया गया है।

डी.सी. शिमला की असिस्टैंट कमीश्नर ज्योति गुप्ता को भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की सैक्रेटरी कम चीफ एज्यीक्यूटिव ऑफिसर लगाया है। तैनाती का इंतजार कर रहे अजीत भारद्वाज को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग में संयुक्त सचिव लगाया है। डी.सी. कुल्लू के असिस्टैंट कमीश्नर डा. अमित गुलेरिया एस.डी.एम. कुल्लू होंगे। एस.डी.एम. शाहपुर जगन ठाकुर अपने पद पर बने रहेंगे और उनके पास जिला पर्यटन विकास अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। अंडर ट्रांसफर चल रहे एस.डी.एम. स्वारघाट बलवान चंद को पूर्व सैनिक कार्पोरेशन हमीरपुर का सचिव लगाया है। डी.सी. कांगड़ा के असिस्टैंट कमीश्नर  शशिपाल नेगी को एस.डी.एम. कांगड़ा लगाया है जबकि एस.डी.एम. उदयपुर सुनील वर्मा को एस.डी.एम. अम्ब लगाया गया है। एस.डी.एम. घुमारवीं अनुपम कुमार सैनिक कल्याण हमीरपुर के आफिसर ऑन स्पैशल ड्यूटी होंगे। एस.डी.एम. कुल्लू सन्नी शर्मा डी.सी. कुल्लू के असिस्टैंट कमीश्नर होंगे।  इसी तरह अंडर ट्रासफर चल रहे डी.सी. हमीरपुर के असिस्टैंट कमीश्नर विजय कुमार को एस.डी.एम. भोरंज लगाया गया है। चम्बा में जिला पर्यटन विकास अधिकारी राम्या चौहान डी.सी. चम्बा की असिस्टैंट कमीश्नर होंगी। सैनिक कल्याण हमीरपुर के आफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी चेतना खडवाल डी.सी. हमीरपुर की असिस्टैंट कमीश्नर होंगी।

एस.डी.एम. कांगड़ा के पद पर लगाए चेत राम को नाहन मैडीकल कालेज का संयुक्त निदेशक लगाया है। एस.डी.एम. फतेहपुर शशिपाल शर्मा को एस.डी.एम. घुमारवीं लगााया है। एस.डी.एम. भोरंज नरेंद्र कुमार को आर.टी.ओ. सोलन लगाया है। डी.सी. बिलासपुर के असिस्टैंट  कमीश्नर राजेश कुमार धीमान एस.डी.एम. संगड़ाह होंगे। असिस्टैंट कमीश्नर कम बी.डी.ओ. सुलह हर्श अमरेंद्र सिंह को इसी पद पर रोहड़ू भेजा गया है। ए.डी.एम. पूह चंदन कपूर को पंचायती राज कम एक्स आफिशियो का डिप्टी सैक्रेटरी संयुक्त निदेशक लगाया है। एस.डी.एम. संगड़ाह मोहन सिंह सैनी एस.डी.एम. उदयपुर होंगे।  सी.एम. के डिप्टी सैक्रेटरी के पद पर तैनात किए अनिल कुमार शर्मा को एसडी.एम. ( ग्रामीण) लगाया है। एम.सी. धर्मशाला के असिस्टैंट कमीश्नर नरेश कुमार को सी.एम. का डिप्टी सैक्रेटरी लगाया है। कविता ठाकुर को डी.सी. बिलासपुर की असिस्टैंट  कमीश्नर लगाया है।