Himachal में फिर बदले 5 HAS, 7 के तबादला आदेश संशोधित

Saturday, Jan 20, 2018 - 11:42 PM (IST)

शिमला: प्रदेश सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों का क्रम जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को 5 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं जबकि 1 को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इसके अलावा 2 आई.ए.एस. तथा 5 एच.ए.एस अधिकारियों के तबादला आदेशों में संशोधन किया गया है। वहीं आई.पी.एच. विभाग में 4 मुख्य अभियंताओं को भी तबदील किया है। राज्य सरकार ने जिन 2 आई.ए.एस. अधिकारियों के तबादलों में संशोधन किए हैं उनमें एस.डी.एम. फतेहपुर को तबदील किए गए अपूर्व देवगन को एस.डी.एम. करसोग तथा एस.डी.एम स्वारघाट के पद पर तबदील मुकेश रीपासवाल को एस.डी.एम. चौपाल लगाया गया है। 

पूजा चौहान होंगी एस.डी.एम. कुल्लू
सरकार ने जिन 5 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं उनमें एस.डी.एम. चौपाल को एस.डी.एम. स्वारघाट, एस.डी.एम. करसोग हितेश आजाद को संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, जिला पर्यटन अधिकारी मंडी पूजा चौहान को एस.डी.एम. कुल्लू, एस.डी.एम. कुल्लू पंकज शर्मा को जिला पर्यटन अधिकारी तथा प्रोजैक्ट आफिसर आई.डी.पी. रिकांगपिओ कुलदीप सिंह पटियाल को ए.डी.एम. पूह तबदील किया है। ए.सी. टू डी.सी. किन्नौर सुरेंद्र कुमार को प्रोजैक्ट आफिसर आई.डी.पी. रिकांगपिओ का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। 

चेतना खडवाल ए.सी. टू डी.सी. हमीरपुर
सरकार ने जिन 5 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादला आदेशों में संशोधन किया है। उनमें ए.डी.एम. पूह घनश्याम चंद को अतिरिक्त सचिव आई.पी.एच., सचिव एच.पी. एक्स सर्विसमैन कार्पोरेशन हमीरपुर बलवान चंद को एस.डी.एम. फतेहपुर, ओ.एस.डी. सैनिक वैल्फेयर हमीरपुर अनुपम कुमार को सचिव एच.पी. एक्स सर्विसमैन कार्पोरेशन हमीरपुर, ओ.एस.डी. सैनिक वैल्फेयर चेतना खडवाल को ए.सी. टू डी.सी. हमीरपुर तथा एस.डी.एम. डोडराक्वार सूरी दास नेगी को सचिव हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग में तैनाती दी गई है।

आई.पी.एच. के ये बदले 4 मुख्य अभियंता  
सरकार ने आई.पी.एच. विभाग में जिन 4 मुख्य अभियंताओं को भी तबदील किया है, उनमें हमीरपुर जोन के चीफ इंजीनियर सुमन विक्रांत को शिमला में डी.एंड एम. में मुख्य अभियंता के पद पर लगाया गया है। शिमला में विभाग के मुख्य अभियंता के पद पर तैनात राकेश महाजन को हमीरपुर तबदील किया गया है। धर्मशाला में तैनात नवीन पुरी को मंडी व मंडी में कार्यरत राजेश बख्शी को धर्मशाला जोन का मुख्य अभियंता बनाया गया है।