Watch Pics: यहां स्वर्ग जाने के लिए भीम ने बनाई थी सीढ़ियां, जानिए क्यों?

Wednesday, Apr 27, 2016 - 03:12 PM (IST)

कुल्लू: शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि महाबली भीम ने स्वर्ग को जाने के लिए जो सीढ़ियां बनाई थी वह आज भी मौजूद हैं। इतना ही नहीं ये जगह आज भी सुरक्षित है। आपको बता दें कि ये खास जगह हिमाचल के कुल्लू जिले में स्थित भीम बही में है। यह श्रीखंड महादेव जाने वाले रास्ते में पड़ता है। यहां आज भी स्वर्ग को जाने वाली सीढ़ियां मौजूद हैं। हालांकि समय बीतने के साथ जो सीढ़ियां बनाई गई थी वह थोड़ी टूट गई हैं।


कहा जाता है कि भूमिगत के दौरान पांडव यहां ठहरे थे। इसी दौरान महाबली भीम ने खास तरह की विशालकाय चट्टानों से यहां स्वर्ग जाने के लिए सीढ़ियां बनानी शुरू की थी। कहते हैं कि ये शिलाएं दूर पहाड़ से यहां लाई गई हैं। इन पर तराशने और लेख के निशान आज भी देखे जा सकते हैं। भीम ने काफी दूर तक इन सीढ़ियों को बना दिया था। लेकिन कम समय के चलते वह इसका निर्माण पूरा नहीं कर पाए। पांडव यहां से वापस लौट गए थे। तब से लेकर ये सीढ़ियां जस की तस है।


खास बात तो यह है कि श्रीखंड जाने वाले श्रद्घालु यहां पूजा करना कभी नहीं भूलते। इसके साथ ही यहां धुंध से ढकी वादियों के बीच इन शिलाओं पर चढ़कर ऐसा एहसास होता है कि मानो आप जन्नत पहुंच गए हों।