86 ग्राम चरस सहित एक धरा

punjabkesari.in Friday, Apr 29, 2016 - 01:11 PM (IST)

सुंदरनगर: हिमाचल प्रदेश में बल्ह घाटी के मंदिर टाडा (ढाबण) के युवक विरेंद्र से 86 ग्राम चरस बरामद कर उसे हिरासत में लिया गया है।

जानकारी अनुसार देर शाम आई.पी.एस. (प्रोबेशनर) साक्षी वर्मा की अगुवाई में पुलिस दल गश्त पर बी.एस.एल. जलाशय किनारे पर था। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देख कर हाथ में लिए बैग को जलाशय में फैंकने का प्रयास करने लगा लेकिन उसे हिरासत में लिया गया। डी.एस.पी. संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने खुलासा किया है कि वह बाहरी राज्य से आ रहे व्यक्ति को यह नशा सप्लाई करने जा रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News