मनाली-रोहतांग मार्ग पर पहाड़ से गिरी बड़ी चट्टान, यातायात ठप्प

Sunday, Aug 21, 2016 - 03:11 PM (IST)

कुल्लू (मनमिंदर अरोड़ा): मनाली-रोहतांग मार्ग पर पहाड़ से एक बड़ी चट्टान के गिरने से यातायात ठप्प हो गया है। ये चट्टान सुबह करीब 5 बजे सड़क पर आ गिरी, जिसके बाद मनाली-रोहतांग मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। गनीमत यह रही कि चट्टान गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है।


प्रशासन मलबा हटाकर सड़क को एक बार फिर बहाल करने की कोशिश में लगा है। चट्टान बड़ी होने के कारण बी.आर.ओ. को सड़क बहाली करने में काफी समय लग रहा है। वहीं मनाली एस.डी.एम. ज्योति राणा के मुताबिक सड़क बहाली का काम शाम 5 बजे तक पूरा कर दिया जाएगा।