PICS: यहां देवता ने फिर दिखाया चमत्कार, मरने के बाद जिंदा हुआ शख्स

Saturday, Aug 20, 2016 - 01:09 PM (IST)

कुल्लू: देव शक्ति परीक्षण में देवता लरांई महादेव ने एक बार फिर चमत्कार कर दिखाया है। बता दें कि 3 साल बाद हुए उत्सव में देवता ने ऐसा चमत्कार कर दिखाया कि मरा शख्स जिंदा हो उठा। ये कोई कहानी नहीं बल्कि हजारों लोगों के सामने देवता के शक्ति परीक्षण की घटना है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल के कुल्‍लू जिले की ऊझी घाटी के लरांकेलो काहिका उत्सव में देव शक्ति परीक्षण में देवता लरांई महादेव सफल रहे।


यहां देवता लरांई महादेव के सम्मान में मनाए जा रहे काहिका उत्सव में जमीन पर मृत पड़ा नड़ (शख्स) जिंदा खड़ा हो उठा। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान पहले देवता लरांई महादेव ने अपनी दैवीय शक्ति से नड़ रामनाथ को मूर्छित कर दिया जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। ऐसा माना जाता है कि देव शक्ति के बिना इसे जीवित नहीं किया जा सकता। 


बता दें कि बाद में जमीन पर मृत पड़े नड़ को देव शक्ति से ही जिंदा करने की प्रकिया शुरू हुई। करीब 1 घंटे तक ये प्रकिया चलती रही। इस भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पधारे विधायक गोविंद सिंह ठाकुर भी इसके साक्षी बने। ग्राम पंचायत नथान के प्रधान भगत राम ने बताया कि काहिका उत्सव में हुए देवता के शक्ति परीक्षण में देवता की शक्ति से नड़ जिंदा हो गया। इससे लोगों में देव आस्था के प्रति विश्वास और भी गहरा गया।