बर्फबारी के बाद जन्नत हुए हिमाचल के पहाड़ (Watch Pics)

Sunday, Apr 30, 2017 - 01:44 PM (IST)

सुंदरनगर : हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों ने फिर से सफेद चादर ओढ़ ली हैं। बता दें कि  ऊंचाई वाले इलाकों में लोगो को फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। लम्बे समय बाद बर्फ के कैद से छुटकारा पा चुके लाहुल स्पीति ज़िले के लाहुल को फिर से बर्फ ने कैद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, कुल्लू मनाली होते हुए लाहुल जाने के लिए फिर रोहतांग पास मार्ग बर्फ के कारण बन्द हो गया है। रोहतांग पास समेत केलॉग में बर्फबारी जारी है। हिमाचल के पहाड़ो पर ऊंचाई में बर्फबारी और कई स्थानों पर ओलबृष्टि भी हुई है। जिस कारण सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात से ही ठंड बढ़ गई है। किन्नौर, कुल्लू, लाहुल के पर्वत समेत धौलाधार की ऊंची पहाड़ियां सफेद हो गई है। ठंड सेब व अन्य नकदी फलो की ऊंचाइयों पर हो रही फ्लावरिंग भी प्रभावित हो सकती है। अधिक ठंड में फूलों को चिलिंग इंजरी का खतरा हो गया है। कुछ स्थानों पर भारी ओलबृष्टि भी हुई है।