साढ़े 4 महीने बाद धरा चरस तस्कर

Friday, Jun 24, 2016 - 08:56 PM (IST)

कुल्लू: कुल्लू पुलिस ने साढ़े 4 माह के बाद फरार चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। हैड कांस्टेबल राजेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विनोद उर्फ काला निवासी नारायणगढ़ हरियाणा को उसके गृह क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। घटना 5 मार्च को हुई थी जब पुलिस ने बंदरोल के समीप एक गाड़ी से 6 किलो 650 ग्राम चरस बरामद की थी।

 

पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन एक आरोपी फरार होने में सफल हो गया था। साढ़े 4 महीने से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि तस्करी के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस द्वारा जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है तथा इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना है।