PICS: यहां Full Moon Party मनाते पकड़े गए 200 विदेशी!

Sunday, Jul 24, 2016 - 06:28 PM (IST)

कुल्लू: पर्यटन नगरी मनाली से सटे शनाग गांव के विराने में फुल मून पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। बता दें कि करीब 200 विदेशी ऊंची आवाज में डीजे बजाकर पार्टी का मजा ले रहे थे। हालांकि पुलिस ने छापेमारी कर उनकी पाटी को खराब कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वीरवार रात पूर्णिमा के अगले दिन ब्यास नदी के किनारे शांत वादियों में पार्टी मनाने के लिए विभिन्न देशों से आए विदेशी मनाली के शनाग गांव के गिरी कैंप के समीप जमा हो गए। वे ऊंची आवाज में डीजे बजाने लगे। 


बताया जा रहा है कि डीजे में इतने हाईटैक स्पीकर इस्तेमाल हो रहे थे कि पूरा शनाग गांव गूंज उठा। रात करीब 9 बजे वहां से गुजरे रहे एस.एच.ओ. मनाली कृष्ण दत्त शर्मा ने जब ऊंची आवाज सुनी। तो वे पार्टी में झूम रहे विदेशियों के पास पहुंचे। उनसे पार्टी करने के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा दी गई परमिशन के बारे में कागज दिखाने को कहा। लेकिन वे कोई परमिशन नहीं दिखा सके। इसी के चलते उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।


इधर, मनाली के डी.एस.पी. पुनीत रघु ने बताया कि इस पार्टी को इजराइल के एक नागरिक ने आयोजित किया था। पार्टी के दौरान नशे का इस्तेमाल नहीं हो रहा था। मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि 2 साल पहले पुलिस ने कसोल में एक रेव पार्टी पर रेड मारी थी। जिसमें विदेशी नशे की हालत में मिले थे।


पार्टी में खूब डांस करते हैं विदेशी
फूल मूल पार्टी में अंग्रेजी धूनों पर विदेशी खूब डांस करते हैं। ऊंची आवाज के साथ विदेशी रात भर खूब मस्ती करते हैं। लेकिन अब इस तरह की पार्टियां हिमाचल की वादियों में नहीं होती है। पुलिस त्वरित कार्रवाई कर शिकंजा कसती है।