युवक ने जबरन भगाई नाबालिग लड़की!

Sunday, Jul 24, 2016 - 08:50 PM (IST)

डमटाल: रविवार को पुलिस थाना इंदौरा में एक नाबालिगा को जबरन भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए अतिरिक्त थाना प्रभारी इंदौरा चैन सिंह ठाकुर ने बताया कि ढांगूपीर पुलिस चौकी के तहत धक्का कालोनी की एक महिला ने थाना इंदौरा में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए बताया कि 22 जुलाई को दिन के लगभग 2.30 बजे सभी सदस्य सोये हुए थे तथा जब लगभग 4 बजे वे उठे तो पाया कि उनकी छोटी बेटी घर में नहीं है तथा जब वह शाम तक नहीं आई तो उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर उसे ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

 

महिला ने प्राथमिकी में अपने ही गांव के रहने वाले एक युवक सुनील कुमार पुत्र पल्ला निवासी ढांगूपीर पर आरोप लगाया है कि उक्त लड़का जोकि पहले भी उनकी लड़की को तंग करता रहा है और बार-बार मना करने पर भी बाज नहीं आया, वह भी उसी दिन से घर से गायब है। नाबालिगा की मां ने उक्त युवक के खिलाफ  इंदौरा थाना में उसकी नाबालिग बेटी को जबरन भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। डीएसपी नूरपुर महिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि महिला के बयानोंके आधार पर युवक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।