नढोली में महिला ने निगला जहर, पति गिरफ्तार

Friday, Sep 23, 2016 - 01:36 AM (IST)

कांगड़ा: डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज में वीरवार को एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला ने पति द्वारा प्रताडि़त किए जाने के चलते यह कदम उठाया है। वहीं मृतक महिला के मायके वालों ने उसके पति के खिलाफ पुलिस में प्रताडि़त करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।


डीएसपी ज्वाली डीसी वर्मा ने बताया कि 29 वर्षीय दीक्षा पत्नी चैन सिंह निवासी नढोली तहसील ज्वाली ने 2 दिन पूर्व जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसकी सूचना उसकी जेठानी ने उसके मायके वालों को दी थी। उसने मायके वालों को बताया कि पति-पत्नी के झगड़े के बाद दीक्षा ने यह कदम उठाया है। पुलिस के अनुसार महिला को पहले उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा रैफर कर दिया।


पुलिस के अनुसार आरोपी पति पर पहले ही प्रताडऩा का मामला 498ए के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतका की शादी 10-11 साल पहले हुई थी और उसके 3 बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करछानबीन शुरू कर दी है।