शारीरिक शोषण के आरोप में 4 गिरफ्तार

Friday, Jun 24, 2016 - 01:28 AM (IST)

धर्मशाला: एक निजी विवि प्रबंधन के खिलाफ पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला विवि में ही कार्यरत महिला की शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ है। महिला ने विवि प्रबंधन पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने विवि के 4 अधिकारियों को हिरासत में लिया है।

 

जानकारी के अनुसार निजी विश्वविद्यालय में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने विवि अधिकारियों पर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए थे। महिला का आरोप था कि अधिकारियों की मांगों को न मानने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। वहीं एएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि निजी विवि की एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महिला ने प्रबंधन पर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने आरोपों के आधार पर जांच करते हुए मामले में आरोपी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।