महिला से चरस व अढ़ाई लाख की नकदी बरामद, गिरफ्तार

Friday, Sep 23, 2016 - 10:39 PM (IST)

नूरपुर/धर्मशाला: नूरपुर थाना के तहत शहर के वार्ड नं. 2 की एक महिला से छापामारी के दौरान पुलिस ने 125 ग्राम चरस तथा अढ़ाई लाख रुपए की नकदी बरामद की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वार्ड नं. 2 में अंजू वर्मा के घर में छापा मारा तथा उससे 125 ग्राम चरस और अढ़ाई लाख रुपए की नकदी बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।


डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला को गिरफ्तार किया है तथा कल उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि उक्त महिला इस धंधे से काफ ी समय से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि महिला को रिमांड पर लेकर बड़े-बड़े आपूर्तिकर्ताओं का सुराग लगाया जा सकता है।


सुक्कड़ में चरस सहित एक धरा
पुलिस थाना धर्मशाला के तहत एक व्यक्ति को 75 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवनीत निवासी रक्कड़ को जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र सुक्कड़ में 75 ग्राम चरस सहित पकडऩे में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस संदर्भ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।