चाचा-भतीजे ने की बुजुर्ग महिला से मारपीट, गिरफ्तार

Wednesday, May 25, 2016 - 09:49 PM (IST)

फतेहपुर: पंचायत खटियाड़ के गांव सियोली में एक बुजुर्ग महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहिंद्र सिंह व गणेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपी रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी कपिल समियाल ने कहा कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

बुजुर्ग महिला ने अपने बयान में कहा है कि दोनों आरोपी शराब के नशे में अक्सर उससे मारपीट करते हैं। मंगलवार को भी दोनों आरोपियों ने शराब पीकर मारपीट की। डरी-सहमी बुजुर्ग महिला ने इसकी शिकायत पंचायत प्रधान से की व प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को धर-दबोचा।