''मोदी सरकार नहीं बना पाई किसानों के लिए ठोस नीति''

Monday, Jul 25, 2016 - 10:58 AM (IST)

नूरपुर: भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सुरेश पठानिया ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया है कि किसान हित में बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने वाली मोदी सरकार पिछले 2 साल में किसानों के कल्याण के लिए कोई ठोस नीति नहीं बना सकी, जिसके कारण किसान वर्ग हतोत्साहित है।


उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों की आस में किसान वर्ग ने मोदी का चुनावों में भरपूर साथ दिया लेकिन अच्छे दिन तो दूर की बात किसानों के बुरे दिन शुरु हो गए। उन्होंने कहा कि ज्यादातर किसानों ने जमीन गिरवी रख कर बैंकों से कर्ज लिया है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा बर्बाद फसलों की मुआवजा राशि के लिए कोई नीति न बनाए जाने के कारण किसान कर्ज में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या के लिए विवश हो रहा है।