यहां खुलेआम हो रही आशिकी, बेशर्मी की भी हद पार कर रहे विद्यार्थी

Wednesday, Aug 24, 2016 - 12:45 PM (IST)

कांगड़ा: हिमाचल का युवा वर्ग भी अब रोमांस करने से पीछे नहीं है, यहां आए दिन कई धार्मिक, पर्यटन स्थलों पर युवक-युवतियों को एक साथ देखा जा सकता है, ये युवक युवतियां ओर कोई नहीं बल्कि स्कूल, कॉलेज, सरकारी व निजी संस्थानों के विद्यार्थी होते हैं। लेकिन अब तो हद ही पार हो गई है। बता दें कि कांगड़ा जिले के नए बस अड्डे पर जहां आम लोग आते जाते हैं, वहां बनी सीढ़ियों में रोजाना पढ़ने आने वाले छात्र व छात्राएं अपने स्कूलों व कालेजों में ना जाकर, वहां जोड़े बनाकर बैठे रहते हैं। इतना ही नहीं बल्कि खुलेआम अश्लील हरकतें करते भी दिखाई देते हैं।


इससे आम व्यक्ति अपने मुंह को घुमा कर यह कह कर आगे चले जाते हैं कि बेशर्मी की भी कोई हद होती है। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा के छैब रोड पर निफ्ट को जाने वाली सड़क पर भी ऐसा ही आलम देखने को मिलता है, वहां भी खुले आम लड़के-लड़कियां अपने प्यार में अंधे होकर मौज मस्ती मनाते हैं। ऐसा भी नहीं है कि कांगड़ा पुलिस को इन सब बातों के बारे में कोई जानकारी न हो, लेकिन वह यह सोचकर कुछ नहीं करते कि उनके पास किसी की कोई शिकायत नहीं आई। लेकिन फिर भी अगर पुलिस प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाए तो शायद ऐसी आशिकी को रोका जा सके और पढ़ाई की तरफ अपना ध्यान दे सकें।