रेलवे अधिकारी के खिलाफ एम.आर.एन.यू. लामबंद

punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2016 - 10:02 AM (IST)

पपरोला: हिमाचल प्रदेश में बैजनाथ-पपरोला रेलवे विभाग के एक अधिकारी सी.डी.ओ. के खिलाफ नॉर्दन रेलवे मेनस यूनियन के कर्मी लामबंद हुए हैं। यूनियन की मानें तो उक्त अधिकारी पिछले काफी समय से कर्मचारी को प्रताड़ित कर रहा है। इसके संदर्भ में रविवार को यूनियन कर्मियों द्वारा रेल में पोस्टर लगाकर रोष जताया गया है।

कांगड़ा वैली एम.आर.एन.यू. के अध्यक्ष कृष्ण चंद ने बताया कि उक्त रेलवे अधिकारी कथित तौर पर ड्यूटी रोस्टर में हेराफेरी कर रहा है तथा यूनियन के एक कर्मचारी को पिछले काफी समय से नाइट ड्यूटी लगाकर प्रताड़ित कर रहा था, जिसका यूनियन कड़ा विरोध करती है।

उन्होंने बताया कि यदि अधिकारी का यही रवैया रहा तो यूनियन यहां पर उक्त अधिकारी के खिलाफ  बड़ा आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेगी। कृष्ण चंद ने बताया कि यूनियन के कर्मचारियों द्वारा सी.डी.ओ. की कई बार शिकायत की थी कि यह मुलाजिमों के ड्यूटी रोस्टर में अपनी मनमर्जी से हाजिरी लगवाकर ड्यूटी करवाता है।

उन्होंंने बताया कि उक्त अधिकारी से यूनियन द्वारा बात की गई तो ये नहीं माना जिसके बाद यूनियन ने तय किया कि इस बारे बहुत जल्द धरना-प्रदर्शन कर इसे यहां से स्थानांतरण करवाने की मांग रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से की जाएगी। इस बाबत बी.जे.पी.एल. रेलवे स्टेशन के सी.डी.ओ. ने बताया कि यह उनके कार्यालय का आपसी मामला है तथा इस बारे जो भी बात करनी है वे फिरोजपुर डी.आर.एम. से कर लो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News