PICS: ये है देश का पहला Heritage गांव, जानिए इसकी खासियत

Monday, Sep 26, 2016 - 05:20 PM (IST)

कांगड़ा: खूबसूरत वादियों के बीच 2000 फुट की ऊंचाई पर स्थित ये गांव इतिहास के पन्नों से घिरा हुआ है। ये गांव कांगड़ा घाटी में बसा हैरीटेज परागपुर गांव है। बताया जाता है कि चंडीगढ़ से 185 किमी की दूरी पर स्थित यह भारत का इकलौता गांव है, जिसे राज्य सरकार ने विरासत स्थल माना है। खास बात तो यह है कि 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे है और इस मौके पर हम आपको इस गांव से जुड़ी गई दिलचस्प बातों से रू-ब-रू करा रहे हैं। 


सदियों पुरानी हैं यहां की दुकानें और सड़कें
बताया जा रहा है कि परागपुर गांव की स्थापना तीन सदी पहले हुई थी। यहां पर अभी भी वहीं पुरानी दुकानें, सड़कें, गलियां, पानी के पुराने टैंक और मिट्‌टी स्लेट से बने घर मौजूद हैं। इस गांव को 1997 में हैरीटेज जोन घोषित किया गया था। यहां आपको हैरीटेज लैंड प्रकृति की झलक दिखाई देगी। परागपुर कांगड़ा स्कूल ऑफ प्रेटिंग्स के लिए भी प्रसिद्ध है। इतना ही यहां भारत का सबसे फाइनेस्ट हैरीटेज होटलों में से एक कोर्टज होटल भी है, जोकि खूबसूरत वादियों के बीच 2000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।


200 साल पुरानी इस हवेली में है अद्भुत सजावट
यहां के पुराने घरों और स्मारकों को देखने का अपना ही मजा है। कुठियाला कॉम्पलैक्स बिल्डिंग और चौजड़ हवेली, जो कि 200 साल पुरानी है। यह अनगिनत रंगों से भरी फूलों की पेंटिंग को दर्शाता है। यहां पर 1880 का बना हुआ पुराना आर्नामेंटल वॉटर टैंक भी देखने लायक है। यहां परागपुर से 2 किलोमीटर की दूरी पर गरली, परागपुर सिस्टर विलेज स्थित है। 1920 शताब्दी का बना राय मोहन लाल का बना लकड़ी स्टेन ग्लास का पुराना घर देख सकते है। यहां जज कोर्ट के अलावा रीवर व्यू रिजॉर्ट आपके बजट के हिसाब से रहने की अनगिनत जगह मौजूद हैं।