एम.एससी. कैमिस्ट्री के लिए सबसे ज्यादा आवेदन

Friday, May 11, 2018 - 12:10 PM (IST)

धर्मशाला : सी.यू. में स्नातकोत्तर अध्ययन कार्यक्रम में सबसे अधिक ऑनलाइन आवेदन एम.एससी. कैमेस्ट्री के लिए प्राप्त हुए हैं। एम.एससी. कैमेस्ट्री की 30 सीटों हेतु 1,114 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे कम एम.लिब. साइंस में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। एम.लिब. साइंस में 30 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। जानकारी के अनुसार सी.यू. में 21 कोर्सों हेतु 2 से 28 अप्रैल तक प्रोसपैक्टस ऑनलाइन की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई थी। तय समय सीमा में सबसे अधिक ऑनलाइन आवेदन एम.एससी. कैमेस्ट्री के लिए प्राप्त हुए हैं।

सी.यू. के 21 कोर्स में से 20 कोर्स में 30-30 सीटें हैं जबकि एम.बी.ए. में 90 सीटें हैं। एम.एससी. फिजिक्स में 1,006, एम.एस. मैथ में 760, एम.एससी. बॉटनी में 1,083, एम.एससी. ज्यूलोजी में 1,084, एम.एससी. सी.बी.बी. में 113, एम.एस.आई.टी. में 204, एम.एस.सी. एन्वायरनमैंट साइंस में 592 व एम.बी.ए. में 1,468 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। एम.ए. इक्रोमिक्स में 124, एम.एस.डब्ल्यू. में 76, एम.ए. सोशोलॉजी में 111, एम. इंगलिश में 211, एम.बी.ए. आई.टी. में 655, एम.ए. एजुकेशन में 43, एम.ए.एन.एम.सी. में 84, एम.ए. जे.सी.डब्ल्यू में 98, एम.लिब. में 30, एम.ए. हिस्ट्री में 200, एम.ए. ङ्क्षहदी में 147 व एम.ए. संस्कृत में 40 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।

kirti