जसूर व मूहल में चरस सहित 3 काबू

Saturday, Oct 01, 2016 - 12:52 AM (IST)

नूरपुर/देहरा: व्यापारिक कस्बे जसूर में शुक्रवार को डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह की अगुवाई में नशे के सौदागरों के खिलाफ  दी गई दबिश के दौरान 40.67 ग्राम चरस बरामद की गई है जिसके चलते 2 लोगों के खिलाफ  मुकद्दमा दर्ज किया गया है। उक्त दोनों आरोपी संयुक्त तौर पर नशे के धंधे में लिप्त थे जिसके चलते ये लोग रंगे हाथों पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चमन लाल पुत्र खुशी राम निवासी सुतराहड़ व सुरिंद्र निवासी टूंड जोकि नशे के कारोबार में लिप्त थे। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर इन लोगों को पकडऩे के लिए जाल बिछाया और शुक्रवार को इन दोनों लोगों को चरस के साथ दबोचा गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।


वहीं देहरा पुलिस ने वीरवार देर शाम मूहल गांव में एक दुकान से 14.80 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस को उक्त दुकान में कथित तौर पर नशे का सामान बेचे जाने की जानकारी मिल रही थी। वीरवार देर शाम पुख्ता सूचना के आधार पर एएसआई कुलदीप चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त दुकान पर दबिश देकर 14.80 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दुकानदार भाग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व छानबीन की जा रही है कि चरस की सप्लाई कहां से हुई।